Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के टिब्बा रोड पर मौजूद कूड़े के पहाड़ से लोगो को मिलेगी मुक्ति, 100 करोड़ का प्रोजेक्ट हुआ पास

November 25, 2024

लुधियाना के टिब्बा रोड पर मौजूद कूड़े के पहाड़ से लोगो को मिलेगी मुक्ति, 100 करोड़ का प्रोजेक्ट हुआ पास

लुधियाना: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और विधानसभा क्षेत्र पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भुल्ला ने आज लुधियाना के टिब्बा रोड पर मौजूदा कूड़े के ढेर को हटाने के लिए 100 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन किया। शहर के रिहायशी इलाके में लगे कूड़े के इस पहाड़ को हटाने की मांग शहरवासी कई वर्षों से कर रहे हैं, शहर में कूड़े के ये पहाड़ जहां दुर्गंध से प्रदूषण और बीमारियों का कारण बन रहे थे, वहीं क्षेत्रवासियों का इस रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो रहा था। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज लुधियाना के लोगों को बड़ी राहत देते हुए करीब 100 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से कूड़े के पहाड़ को हटाने की हरी झंडी दे दी है। मीडिया से बात करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि शहरवासियों को जहां इस कूड़े के पहाड़ से राहत मिलेगी, वहीं इस कूड़े से बनने वाली खाद और कूड़े में मौजूद प्लास्टिक से भी उन्हें फायदा होगा और इससे होने वाली आय राजकोष में वापस आएगी, जिसका सीधा फायदा लुधियाना के लोगों को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें