Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Yogi ने साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना, हर वर्ष ठंड में सैकड़ों मील की यात्रा करके विदेश से काशी पहुँचते हैं यह पक्षी

November 25, 2024

CM Yogi ने साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना, हर वर्ष ठंड में सैकड़ों मील की यात्रा करके विदेश से काशी पहुँचते हैं यह पक्षी

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पशु-पक्षियों से प्रेम करने की बानगी एक बार फिर काशी में दिखी। क्रूज पर सवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेश से आये मेहमानों को गंगा में यात्रा के दौरान दाना खिलाया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद क्रूज़ से सतुआ बाबा गोशाला डोमरी में चल रहे श्रीशिव महापुराण कथा में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। साइबेरियन पक्षी हर वर्ष ठण्ड के मौसम में गंगा में दिखाई देते हैं। यह पक्षी सैकड़ों मील की यात्रा करके विदेश से यहां आते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत पंडित प्रदीप मिश्र की कथा में डोमरी पहुंचे। उन्होंने इसके लिए जल मार्ग का सहारा लिया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें