Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में छात्रा को किडनैप कर उससे शादी करने की कोशिश, आरोपी ने फीमेल फ्रेंड्स के साथ मिलकर छात्रा के खिलाफ की साजिश

November 26, 2024

करनाल में छात्रा को किडनैप कर उससे शादी करने की कोशिश, आरोपी ने फीमेल फ्रेंड्स के साथ मिलकर छात्रा के खिलाफ की साजिश

हरियाणा के करनाल से छात्रा का अपहरण कर उसके साथ जबरन शादी करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने साजिश कर लड़की को घर से बाहर बुलाया फिर उसे किडनैप कर लिया। इस साजिश में आरोपी की फीमेल फ्रेंड्स ने भी उसका साथ दिया।

 

छात्रा ने पुलिस कोस हिकायत देते हुए बताया कि उसके घर पर 2 लड़कियां आई थी, जिनमें से एक को वह जानती थी। छात्रा से कहा गया कि उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए बाहर उनके साथ चलना है। जिस पर छात्रा मान गई। फिर तीनों लड़कियां मिलकर सेक्टर–12 स्थित अटल पार्क पहुंची।

 

जहां आरोपी अपनी चाची और मुंह बोली बहन के साथ पहले से ही शादी के कुछ दस्तावेजों को लिए मौजूद था। अटल पार्क से आदि में जबरन बैठा कर छात्रा को आरोपी पहले तो कोर्ट लेकर पहुंचा फिर वहां से किसी वकील को बुला कर शादी की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास करने लगा।

 

आरोपी छात्रा पर शादी करने का दवाब बनाने लगा। जब लड़की किसी भी सूरत में मानती नजर नहीं आई तो उसने धमकियां देनी शुरू कर दी। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने, परिजनों को परेशान करने ओर खुद लड़की के परिवार का नाम लेकर सुसाइड करने तक की धमकी दे डाली।

लेकिन लड़की फिर भी नहीं मानी और इंकार करती रही। इतने में लड़की का शोर सुन अन्य वकील और लोग यहां एकत्र होते नजर आए तो आरोपी उसे वहीं छोड़ वहां से फरार हो गया। वकीलों के आने पर लड़की बच गई। जिसके बाद छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।

बयान देते हुए छात्रा ने बताया कि वहीं लड़का उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। कभी–कभी तो वह कॉलेज के बाहर आ जाता था और उसे परेशान करता था। इससे पहले भी वह उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। आरोपी पहले भी किसी लड़की के साथ कोर्ट मैरिज कर उसे छोड़ चुका है। आरोपी आवारा किस्म का है और इसी प्रकार लड़कियों को परेशान करता रहता है।

 

सेक्टर 32–33 थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी और कुछ महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें