Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाक़ात, कई प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा

November 26, 2024

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाक़ात, कई प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा

चंडीगढ़/नई दिल्ली: पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ द्वारा झेली जा रही विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने और क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के एक महत्वपूर्ण प्रयास में, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली का दो दिवसीय दौरा किया।

इस दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों के लिए सहयोगात्मक समाधान तलाशने के लिए कई प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों के साथ उपयोगी चर्चा की। कटारिया ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात की, जिनमें वित्त और कॉर्पाेरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक विभाग के मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर,रेलवे, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री,अश्विनी वैष्णव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया, तथा केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन शामिल थे।

ये बैठकें पंजाब और चंडीगढ़ दोनों को प्रभावित करने वाले कई तरह के महत्पूर्ण मुद्दों का समाधान करने में महत्वपूर्ण रहीं। चर्चा मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे के विकास, सीमा से जुड़े मुद्दों, संसाधन के आवंटन, पर्यटन को बढ़ावा देने, श्रम कल्याण से जुड़ी पहलों और सहयोग बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित थी।

कटारिया ने क्षेत्र में सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए परिवहन नेटवर्क के आधुनिकीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए इनकी विकास पहलों हेतु आवश्यक समर्थन सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा को बढ़ावा देने संबंधी राज्यपाल की प्रतिबद्धता शासन के प्रति एक सक्रिय दृष्टिकोण को दर्शाती है जो नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता देती है।

   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें