Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कृपालु महाराज की बेटी की हादसे में हुई मौत के मामले में वांछित ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

November 27, 2024

कृपालु महाराज की बेटी की हादसे में हुई मौत के मामले में वांछित ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Noida News : भक्तिधाम मनगढ़ और प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगतगुरु कृपालु महाराज की बेटियों की कार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में उनकी एक बेटी की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य बेटियों का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है।
पुलिस ने बताया है कि 24 नवंबर को दी गई एक शिकायत में बताया गया था कि जगद्गुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियां अन्य सत्संगियों के साथ तीन अलग-अलग गाड़ियों से सुबह वृन्दावन से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते गोलोक धाम द्वारका नई दिल्ली जा रहे थे। बीच में एक जगह जब गाड़ियां खड़ी थी तब एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने एक्सप्रेसवे पर साइड में खड़ी गाडियों में टक्कर मार दी थी। जिससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी थीं और संत्संगी और गुरु पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं। जिनको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर गुरु पुत्री विशाखा त्रिपाठी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी।

कई टीमें लगाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी
इस हाई प्रोफाइल एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने कई टीमें लगाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक 26 नवंबर को थाना दनकौर पुलिस ने ट्रक नंबर यूपी 80 एफटी 5477 के चालक आरोपी हरेंद्र, थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक बस को ओवरटेक करते समय कैंटर का संतुलन बिगड़ गया और उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी थी।
गौरतलब है कि लगातार इस हादसे को साजिश बताया जा रहा था। इस पूरे मामले में पुलिस लगातार कई सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही थी। घटना के बाद से आरोपी चालक फरार हो गया था जबकि पुलिस ने ट्रक के हेल्पर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें