Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनजाति बच्चों में खेलकूद की विशिष्ट प्रतिभा होती है : आर्य

November 27, 2024

जनजाति बच्चों में खेलकूद की विशिष्ट प्रतिभा होती है : आर्य

Udaipur News : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य कहा कि जनजाति बच्चों में खेलकूद की विशिष्ट प्रतिभा होती है, इनकी जीवन शैली प्रकृति से जुड़ी हुई होने के कारण इनकी क्षमता तुलनात्मक रूप से अधिक होती है।

श्री आर्य ने बुधवार को उदयपुर में चित्रकूट नगर स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की तथा विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रही टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुये उनकी हौसला अफजाई की।

आज देश में सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला आसीन है – आर्य
इस अवसर पर आर्य ने कहा कि ये समाज की भावी पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि देश को सशक्त बनायें। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरु का उदाहरण देते हुये कहा कि आज देश में सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला आसीन है यह समाज के लिये सबसे बड़ी प्रेरणा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि महाविद्यालय डीन प्रोफेसर आनन्द पालीवाल ने की, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भीमराज पटेल सचिव क्रीड़ा मंडल मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उपस्थित रहे।

जिलों के 1,300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग – पालीवाल
जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में अनुसूचित क्षेत्र के सात जिलों के 1,300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग जिसमें प्रमुख रूप से तीरंदाजी, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स सहित आठ खेलों में युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के आज आयोजित हुये विभिन्न खेल मुकाबले के परिणाम में हॉकी में बालक एवं बालिका वर्ग में उदयपुर विजेता, डूंगरपुर बालक वर्ग, बांसवाड़ा बालिका वर्ग में उपविजेता एवं कबड्डी छात्र वर्ग उदयपुर बालक वर्ग में डूंगरपुर विजेता एवं खो-खो में उदयपुर बालक एवं बालिका विजेता रहे फुटबॉल में विजेता बांसवाड़ा, उपविजेता उदयपुर, तृतीय स्थान डुंगरपुर रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें