
Pushpa 2: The Rule Song : पुष्पा 2: द रूल, जो साल की सबसे ज्यादा इंतजार की गई फिल्म है, अब रिलीज होने वाली है और इसका उत्साह सच में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। ये फिल्म पूरे देश में एक बड़ी हिट बनती जा रही है। ट्रेलर को पूरे देश से जोरदार रिस्पॉन्स मिला है, और इसके गाने पुष्पा पुष्पा, अंगारों, और किसिक ने साल की सबसे बड़ी फिल्म के लिए सही माहौल बना दिया है। ऐसे में अब, मेकर्स 1 दिसंबर को “पीलिंग्स” गाने के साथ एक और म्यूजिक फेस्ट के लिए तैयार हैं।
पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर “पीलिंग्स” गाने का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का फिर से पुष्पराज और श्रीवल्ली के रूप में साथ लौटना दिखाया गया है। इस शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है:
“जिस गाने के प्रोमो का आप सभी इतनेजार कर रहे थे, वह फाइनली यहां है 💥
#Peelings 1 दिसंबर से ❤🔥 ▶️ https://youtu.be/jJYIrUiWdf8 #Pushpa2TheRule का 5 दिसंबर को दुनिया भर में होगा ग्रैंड रिलीज #Pushpa2TheRuleOnDec5th”
पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और इसे माईथ्री मूवी मेकर्स ने सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज़ पर है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...