Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka rashifal 02 दिसंबर 2024:कर्क को मिलेगा प्यार, कुंभ वालों का दिन रहेगा खास: जानें बाकी राशियों का हाल

December 2, 2024

Aaj ka rashifal 02 दिसंबर 2024:कर्क को मिलेगा प्यार, कुंभ वालों का दिन रहेगा खास: जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल 2 December 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 2 दिसंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन आप अपने कर्म से बुरे प्रभाव को कुछ हद तक कम भी कर सकते हैं। आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल  जानें सोमवार यानी 2 दिसंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का अपना भविष्यफल।

 

 

मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको आज कार्यों को लेकर भी खुशी मिलेगी। आज आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी खुश रहेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। धन को बचाने का प्रयास करें।

वृषभ राशि
आज का दिन आपको कुछ नई खुशखबरी देने वाला हो सकता है। दिन आपका सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। पारिवारिक कार्यों में आज आप व्यस्त रह सकते हैं, जिसकी वजह से परिवार आपका काफी खुश रहेगा। प्रेमी का साथ बना रहेगा।

 

 

मिथुन राशि 
आज का दिन आपको अप्रत्याशित लाभ देने वाला हो सकता है। वहीं पर आज आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। आपके विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक लाभ मिलने की संभावना है। धन आने की भी संभावना दिखाई दे रही है।

 

कर्क राशि
आज का दिन छात्रों के लिए काफी बेहतर रहने की संभावना है। लेकिन छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। प्रेमी के साथ समय आपका बीत सकता है। किसी बात को लेकर नाराज प्रेमी आज आपसे काफी खुश होगा।

 

 

सिंह राशि
आज के दिन आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे। हालांकि आपका दिन आज धन लाने वाला रहेगा। जिसकी वजह से आप दिन में काफी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतने से बचें। सेहत का ख्याल रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कन्या राशि 
आज आपका पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी मामले में आज तरक्की मिलने की संभावना दिख रही है। किसी से फालतू में वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। नहीं तो आपका इससे बहुत नुकसान हो सकता है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी करने का प्लान बना सकते हैं।

 

 

तुला राशि 
आज पैतृक संपति से आपको काफी लाभ मिलेगा। आपके विचारों की वजह से काफी लाभ होने की संभावना है। अपनी खुशी पर कार्य करने का प्रयास करें। वहीं पर आज आपको आपकी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। तनाव लेने से बचें।

वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपको मनोकूल लाभ देने वाला हो सकता है। विवाह को लेकर परिवार के बीच प्रस्ताव आ सकता है। यात्रा का प्लान बना सकते हैं। परिवार आपके कार्यों की सराहना करेगा। इसलिए परिवार में समय देने का प्रयास करें। कार्यों को जल्दबाजी में करने से बचें।

 

धनु राशि 
आज आपका दिन भाग-दौड़ भरा रहने की संभावना है। शुभ सूचना मिलने की संभावना है। दिन को लेकर आप काफी कॉन्फिंडेंस में रहेंगे। खरीदारी का योग बन रहा है। वहीं पर आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर भी लाभ मिल सकता है। जिसकी वजह से धनलाभ दिनभर बना रहेगा।

मकर राशि 
आज का दिन आपका सामान्य रह सकता है। लेकिन आपको अपने कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में आज आपके खुशहाली रहेगी। कार्यक्षेत्र पर काभी लाभ हो सकता है। कार्य की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। तनाव से बचने का प्रयास करें।

कुम्भ राशि 
आज का दिन किसी कार्य को लेकर खास रह सकता है। परिवार में धन को लेकर काफी खुशहाली रहेगी। दिन का एन्जॉय करने का प्रयास करें। अपने लक्ष्य को लेकर कार्य करने की जरूरत है। धन खर्च आज ज्यादा हो सकता है।

मीन राशि  
आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर सामान्य रहने वाला हो सकता है। लेकिन आपको अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। कहीं से धन मिलने की संभावना है। किसी बड़ी चीज की खरीदारी का प्लान बन सकता है। जिसको लेकर आप दिन भर खुश रहेंगे।

ये भी पढ़ें :- Himachal: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह, शिमला में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें