Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमीरपुर में सड़क हादसा : ट्रॉली और टैंकर हुई जोरदार भिड़ंत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 3 की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

December 3, 2024

हमीरपुर में सड़क हादसा : ट्रॉली और टैंकर हुई जोरदार भिड़ंत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 3 की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

Hamirpur accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमें ट्रॉली और टैंकर के परखच्चे उड़ गए हैं। यह टक्कर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर हुई जहां तेज रफ्तार टैंकर और ट्रॉली के आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मृतकों को गाड़ी से निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने हादसे में तीन की मौत की पुष्टि की।

CM योगी सड़क हादसे का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हमीरपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

27 नवंबर को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भी हुआ था भीषण सड़क हादसा

बता दें कि 27 नवंबर को कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौत हो गई थी। बताया गया कि सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर अपनी कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पयिो आगरा की ओर जा रही थी, चालक को नींद आने के कारण कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई। इसके बाद आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी डॉक्टर पीजी कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें