Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Air Pollution : दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, ‘मध्यम’ श्रेणी के करीब पहुंची

December 4, 2024

Delhi Air Pollution : दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, ‘मध्यम’ श्रेणी के करीब पहुंची
Delhi Air Pollution : दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को एक्यूआई 268 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे एक्यूआई 211 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में इस सप्ताह लगातार सुधार देखा गया है और सोमवार को यहां एक्यूआई 273 था जबकि रविवार को यह 285 दर्ज किया गया था। शहर के 39 निगरानी केन्द्रों में से 15 ने बुधवार को वायु गुणवत्ता को ‘मध्यम’ श्रेणी में और शेष ने इसे ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया।
भारत मौसम विज्ञन विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें