Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bhiwani में डेंगू के मामलों में हुई बढ़ोतरी,134 कैसे आए सामने,स्वास्थ्य विभाग ने 168 टीमें की गठित

December 5, 2024

Bhiwani में डेंगू के मामलों में हुई बढ़ोतरी,134 कैसे आए सामने,स्वास्थ्य विभाग ने 168 टीमें की गठित

भिवानी (अभिषेक ठाकुर) : भिवानी में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे।बात अगर भिवानी जिला की करें तो अबतक कुल खरीद 134 केस सामने आए हैं। और एक कैसे मलेरिया का सामने आया है और 4 केस चिकन कुनिया के है फ़िलहाल अन्य जिलों के मुकाबले जिला भिवानी में स्थिति सामान्य है।

इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि ड़ेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिसके चलते 168 टीमें गठित की गई है,जो घर घर जाकर आमजन को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से टीम घर घर जाकर लारवा ब्रीडिंग प्लेस की जांच भी कर रही है।

इस दौरान लारवा पाए जाने पर सम्बंधित एमसी, पंच और सरपंच को नोटिस भी दिया जाता है तथा फॉगिंग के निर्देश भी दिए जाते हैं। वहीं उन्होंने डेंगू से बचाव को लेकर कहा कि सप्ताह में अपने घरों की सफाई करें ,ड्राई डे मनाए तथा घरों के आस पास व खाली पड़ी वस्तुओं में पानी जमा न होने दें,ताकि लारवा उत्पन्न न हो सके।

इसके साथ ही हाफ स्लीव न पहनकर फूल ड्रेस पहने ताकि मच्छर न काटे।उन्होंने बताया कि ड़ेंगू से निपटने के लिए अस्पताल में तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।उन्होंने बताया कि एक वार्ड को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है,जोकि सुविधाओं से भी लैस है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें