Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India ने पंजाब के यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी, अब बेंगलुरु और बैंकॉक जाना हुआ आसान

December 5, 2024

Air India ने पंजाब के यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी, अब बेंगलुरु और बैंकॉक जाना हुआ आसान

पंजाब : Air India ने पंजाब को लोगों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब अपने यात्रियों की सुविधा के लिए कंपनी जल्द ही अमृतसर से बैंकॉक और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी के द्वारा दिए गए इस नई सुविधा से बेंगलुरु जाने वाले या पंजाब और चंडीगढ़ के टूरिस्टों को बैंकॉक जाने में आसानी होगी। हालांकि यह सेवाएं पूरे हफ्ते में केवल चार दिन के लिए ही दी जाएंगी। इस यात्रा को पूरा करने के लिए Boeing 737 Max 8 जेट से उड़ान भरी जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी द्वारा लोगों की यात्रा को आरामदायक बनाने और कनेक्टिविटी को बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।


नई सेवा की मुख्य बातें

  • सप्ताह में 4 दिन सेवाएं: एयर इंडिया की ये नई उड़ानें हफ्ते में चार दिन उपलब्ध होंगी।
  • Boeing 737 Max 8 जेट: इन उड़ानों में एयर इंडिया के नए और आरामदायक बोइंग 737 मैक्स 8 जेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

उड़ानों का शेड्यूल

अमृतसर से बैंकॉक

पहली उड़ान: सुबह 10:40 बजे

दूसरी उड़ान: शाम 5:00 बजे

बैंकॉक से अमृतसर:

पहली उड़ान: शाम 6:00 बजे

दूसरी उड़ान: रात 9:30 बजे

अमृतसर से बेंगलुरु

पहली उड़ान: सुबह 5:55 बजे

दूसरी उड़ान: सुबह 9:20 बजे

बेंगलुरु से अमृतसर:

पहली उड़ान: रात 11:30 बजे

दूसरी उड़ान: सुबह 2:45 बजे

बैंकॉक जाने के अन्य विकल्प

अगर आप बैंकॉक जाना चाहते हैं तो एयर इंडिया के अलावा भी कुछ और एयरलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं:

  • थाई लॉयन एयर: अमृतसर से बैंकॉक के लिए यह एयरलाइन उड़ान प्रदान करती है।
  • इंडिगो एयरलाइन: इंडिगो वाया कोलकाता या दिल्ली बैंकॉक के लिए उड़ानें संचालित करती है। इसके अलावा, इंडिगो हफ्ते में 31 उड़ानों को अमृतसर से बैंकॉक के लिए रवाना करती है।
  • एयर इंडिया: अमृतसर से नई दिल्ली होकर बैंकॉक के लिए उड़ानें भी उपलब्ध हैं।

बेंगलुरु जाने के लिए उड़ानें

अगर आप बेंगलुरु जाना चाहते हैं तो अमृतसर से हफ्ते में 15 उड़ानें उपलब्ध हैं। इनमें से पहली उड़ान सुबह 6:00 बजे रवाना होती है। बेंगलुरु के लिए भी अलग-अलग समय पर फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, जिससे आपको यात्रा में और भी सुविधा होगी।

बैंकॉक यात्रा का बेस्ट समय

अगर आप बैंकॉक घूमने की योजना बना रहे हैं, तो नवंबर से फरवरी के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान तापमान ठंडा और सुखद रहता है। खासतौर पर, न्यू ईयर और क्रिसमस के समय बैंकॉक का माहौल और भी खास हो जाता है, और वहां के बाजारों में शानदार चकाचौंध देखने को मिलती है। इसके अलावा, बैंकॉक के स्थानीय फूड्स भी जरूर ट्राई करने चाहिए।

एयर इंडिया द्वारा अमृतसर से बैंकॉक और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें शुरू करना पंजाब के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। इस सेवा से न केवल यात्रा सरल होगी, बल्कि यात्रियों को ज्यादा विकल्प भी मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें