Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

विक्रांत मैसी ने फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग की शुरू

December 5, 2024

विक्रांत मैसी ने फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग की शुरू

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग देहरादून में शुरू कर दी है।

फिल्म जगत से ‘ब्रेक’ का ऐलान करने वाले विक्रांत मैसी नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में विक्रांत मैसी के साथ शनाया कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

निर्माता मानसी बागला ने कहा, रोमांटिक फिल्म के लिए स्टार्स के चयन को लेकर हम बहुत सजग थे। विक्रांत मैसी प्रतिभा का खजाना हैं और शनाया कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री मनमोहक है।

मिनी फिल्म्स द्वारा निर्मित और संतोष सिंह द्वारा निर्देशित म्यूजिकल लव स्टोरी ‘आंखों की गुस्ताखियां’ विक्रांत मैसी के साथ शनाया कपूर और आरुषि निशंक अहम रोल में हैं।फिल्म की कहानी को निरंजन अयंगर और मानसी बागला ने तैयार किया है।विक्रांत ने हाल ही में ‘रिटायरमेंट’ का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि ये सिर्फ ब्रेक है। उन्होंने कहा कि वह रिटायर नहीं हो रहे हैं, बल्कि कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें