Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोटों की गड्डी मिलने पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु का आया पहला रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

December 6, 2024

नोटों की गड्डी मिलने पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु का आया पहला रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

Rajya Sabha : नई दिल्ली । राज्यसभा में सीट नंबर 222 पर नोटों की गड्डी मिलने के बात तूल पकड़ती जा रही है। जिसके बाद इस मामले को लेकर तेलंगाना से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंधवी का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने काह, ‘पहली बार ऐसा सुनने में आया है, मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो एक 500 रुपए का नोट लेकर जाता हूं। उन्होंने आगे बोला कि मैं कल दोपहर 12.57 बजे  सदन के अंदर पहुंचा और 1 बजे सदन शुरू हुआ। जिसके बाद  मैं 1.30 बजे तक कैंटीन में सांसद अयोध्या रामी रेड्डी के साथ बैठा और फिर संसद से चला गया!’

दरअसल, मामला यह है कि शुक्रवार को सभापत्ति जगदीप धनखड़ ने संसद की कार्रवाही के दौरान कहा कि एक दिन पहले (गुरुवार) को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से 500 रुपए के 100 नोटों की गड्डी मिली। यह सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई है। वहीं अब इस मामले को लेकर जांच हो रही है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें