Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉकी इंडिया लीग के सभी मैचों का प्रसारण करेंगा दूरदर्शन

December 12, 2024

हॉकी इंडिया लीग के सभी मैचों का प्रसारण करेंगा दूरदर्शन

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन 28 दिसंबर से शुरु होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के सभी मैचों का प्रसारण करेगा।

भारतीय खेलों को बढ़ावा देने की अपनी विरासत के लिए प्रसिद्ध, दूरदर्शन देश भर के करोड़ों दर्शकों के लिए एचआईएल का रोमांचक अनुभव प्रदान करने लिए हॉकी इंडिया लीग के साथ मैचों के प्रसारणों को लेकर साझेदारी की है। इस लीग में भाग लेने वाली आठ पुरुष टीमें और चार महिला टीमें राउरकेला और रांची में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें भारत और दुनिया भर से शीर्ष स्तर की प्रतिभाएं दिखाई देंगी। महिला लीग का जुड़ना हॉकी इंडिया की खेलों में लैंगिक समावेशिता को आगे बढ़ाने और एक बड़े मंच पर महिला हॉकी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें।.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें