नयी दिल्ली: सीरिया में बिगड़े हालात के बीच सरकार ने शुक्रवार रात भारतीय नागरिकों से सीरिया की यात्रा करने से गुरेज करने और सीरिया में रहने वालों से भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा।
विदेश मंत्रालय ने देर रात जारी परामर्श में उन भारतीयों को भी सलाह दी, जो जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से सीरिया छोड़ सकते हैं। मंत्रालय ने कहा, “सीरिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली अधिसूचना तक सीरिया की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।” मंत्रालय ने कहा, “इस समय सीरिया में में मौजूद भारतीयों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए दमिश्क में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +963 993385973 (व्हाट्सएप पर भी) और ईमेल आईडी एचओसी.डीएएमएएससीयूएस@एमईए.जीओवी.इन पर संपर्क में रहें।”