देवरिया/गोरखपुर। देवरिया जिले की पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी दीपक मिश्र के पैर में गोली लगी है और उसे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सात नवंबर देवरिया के मुसाफ कॉलोनी निवासी निहाल सिंह की जद्दू परसिया गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
सिंह मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शनिवार को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरौली के विशुनपुर मोड़ के पास मिश्र को रोका जिसके बाद उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में मिश्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि मिश्र के पास से एक बंदूक बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दीपक मिश्र इस मामले में अंतिम संदिग्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी का उपचार किया जा रहा है और कानूनी कार्यवाही जारी है।’’
मेष: दिन शुभ रहेगा...