Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को किया भर्ती: मुंडियां

December 7, 2024

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को किया भर्ती: मुंडियां

चंडीगढ़: पंजाब के आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने विभाग में भर्ती किए गए तीन नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

चंडीगढ़ में एक समारोह के दौरान उन्होंने लॉ ऑफिसर कुलवंत सिंह और क्लर्क रूपाली और मिलनप्रीत कौर को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने उनका विभाग में स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और सचिव राहुल तिवारी भी मौजूद थे।

मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ढाई साल के दौरान अब तक 50 हजार से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की है। आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा करीब 223 कर्मचारियों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग आने वाले समय में रिक्त पदों को भरेगा।

मंत्री ने आगे कहा कि सरकार राज्य के युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। इसके अलावा निवेश को प्रोत्साहित करके निवेशक अनुकूल माहौल बनाया गया है, जिससे निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे राज्य के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें