
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) के दिन-रात्रि दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की। पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच को 295 रन से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस जीत से श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने दिन के पहले सत्र में ही जीत के लिए मिले 19 रन के लक्ष्य को 3.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 157 रन की बढ़त लेने के बाद भारत की दूसरी पारी को महज 175 रन पर समेट दिया। भारत ने दिन की शुरुआत अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 128 रन से आगे से की थी। मिचेल स्टार्क ने शुरुआती ओवर में भी स्कोर बोर्ड पर बिना कोई रन जोड़े ऋषभ पंत (28) को आउट कर मैच में भारत की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को चलता करने की औपचारिकता पूरी की। हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 42 रन का योगदान दिया जिससे टीम पारी की हार से बच गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट झटके। मिचेल स्टार्क ने दो और स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट चटकाये।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट मैच 10 विकेट से अपने नाम किया है। चौथी पारी में मेजबान टीम को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी जो उसने बिना विकेट खोए बना लिए।
ऑस्ट्रेलिया को मिला 19 रनों का टारगेट
37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्कॉट बोलैंड ने मोहम्मद सिराज को पवेलियन भेज दिया और इसी के साथ भारतीय टीम 175 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 19 रन चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...