प्रयागराज: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बताया कि भारतीय रेल ने खर्च किए अगले माह शुरू हो रहे महाकुंभ की तैयारियों के लिए गत दो वर्षों में 5000 करोड़ रुपये से अधिक राशि से व्यापक इंतजाम किए हैं और महाकुंभ 2025 के दौरान 13000 से अधिक विशेष रेलगाडियाँ चलायी जाएंगी।
वैष्णव ने यहां प्रयागराज मंडल में महाकुम्भ 2025 की तैयारियों का किया अवलोकन किया। रेल मंत्री ने सबसे पहले झूंसी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों एवं महाकुंभ -2025 की तैयारियों का निरीक्षण किया तत्पश्चात झूंसी स्टेशन के निकट गंगा नदी पर प्रयागराज –वाराणसी रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत बने नए पुल संख्या -111 का निरीक्षण किया । इसके बाद उन्होंने पुनर्विकास योजना के अंतर्गत फाफामऊ स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया ओर संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होंने प्रयाग जं स्टेशन का भी निरीक्षण किया और महाकुंभ 2025 की तैयारियों को परखा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...