Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

भीषण हादसाः मैजिक और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार, 7 की मौत व 11 घायल

December 10, 2024

भीषण हादसाः मैजिक और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार, 7 की मौत व 11 घायल

Hathras Accident: हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां, बताया जा रहा है कि Mathura-Kasganj Highway पर एक मैजिक सवारी गाड़ी और कंटेनर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। मैजिक गाड़ी में करीब 20 लोग सवार बताए जा रहे है। मृतकों की संख्‍या अभी बढ़ भी सकती है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और मैजिक में से घायलों को बाहर निकाला। मौके पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक महिला ने भी दम तोड़ दिया।

Hathras Accident
Hathras Accident

20 लोग मैजिक में थे सवार
मैजिक गाड़ी में करीब 20 लोग सवार थे, जो कोतवाली चंदपा के गांव कुम्हरई से एटा जिले के नगला इमलिया गांव जा रहे थे। ये सभी लोग 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग से मिलने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक गाड़ी पलटकर खड्डे में गिर गई। मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक महिला ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या 7 हो गई।

चीख-पुकार की अवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण
घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस और एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

हादसे की वजह हाईवे पर लगा जाम
फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। घटना की जांच के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हैं। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय तक जाम लगा रहा, जिसे बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति शोक जताया और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें