Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Assembly Election : दिल्ली में अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP… केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

December 11, 2024

Delhi Assembly Election : दिल्ली में अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP… केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

Delhi Assembly Election ; नई दिल्ली : आप नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा बयान दिया है जिससे यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी, खासकर कांग्रेस, के साथ गठबंधन नहीं करेगी। चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित गठबंधनों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन केजरीवाल ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

AAP दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी

अपने बयान में केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि AAP दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जनता के बीच अपने काम और नीतियों के आधार पर समर्थन मांगेगी। यह ऐलान राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे दोनों दलों के बीच किसी भी संभावित समझौते की संभावनाएं खत्म हो गई हैं।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, “दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।” इस बयान से यह साफ हो गया है कि AAP आगामी चुनाव में अकेले उतरने की तैयारी में है। यह घोषणा दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा संदेश है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी अपने काम और नीतियों के दम पर चुनाव मैदान में उतरने का विश्वास रखती है।

70 में से 62 सीटें जीती थीं AAP
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा रहा है। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ 8 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं, कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया था।

इस बार के चुनाव को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुकाबला सीधे तौर पर AAP और भाजपा के बीच होगा। कांग्रेस की स्थिति कमजोर मानी जा रही है, और इस परिदृश्य में अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें