Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में हुआ सड़क हादसा, सिविल इंजीनियर की उपचार के दौरान मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

December 11, 2024

हिसार में हुआ सड़क हादसा, सिविल इंजीनियर की उपचार के दौरान मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

हरियाणा के हिसार में अज्ञात वाहन के टक्कर मार देने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा तोशाम मार्ग पर हुआ था। व्यक्ति सड़क पार करने के लिए निकला वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टकराव इतना जोरदार था कि व्यक्ति की मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। जो सिविल इंजीनियर था। ओर मूलरूप से रोहतक का निवासी था। रोहित साइट पर किसी ठेकेदार के पास काम कर रहा था। तोशाम मार्ग पर किसी निजी अस्पताल के निर्माण का कार्य चल रहा था। जहां रोहित रोज कार्य करने आया करता था।

 

हादसे के दिन भी वह कार्य समाप्त कर वापसी के लिए ऑटो लेने सड़क पर पहुंचा। जैसे ही वह सड़क पार करने लगा, वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने परिजनों को सूचना दी। रोहित को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिकनास्पतल के शवगृह में रखवाया है। परिजन फिलहाल नागरिक अस्पताल में ही मौजूद है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें