Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क दुर्घटना में वाहन लोहे के पोल से टकराया, युवक की मौत

December 12, 2024

सड़क दुर्घटना में वाहन लोहे के पोल से टकराया, युवक की मौत

बरनाला: बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर भयानक सड़क हादसा होने से एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गाड़ी हाईवे की रेलिंग से टकरा गई जिससे रेलिंग का लोहे का पोल गाड़ी में सवार युवक के सिर के आर-पार हो गया। वहीं गाड़ी भी लोहे के पोल में फंस गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों का इकलौता भाई था जो गत रात धनौला स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था और लौटते समय उसके साथ यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर बातचीत करते हुए मृतक के परिजनों गुरजंट सिंह व मनजिन्द्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा जोध सिंह गत रात धनौला स्थित रजवाड़ा ढाबे पर खाना खाने गया था। जब वह खाना खाकर घर लौट रहे थे तो उनकी कार को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया औ कार हाईवे पर लगे लोहे के पोल से जा टकराई। जिससे मृतक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी में दो युवक सवार थे और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की। इस मौके पर जांच पुलिस अधिकारी जपसाल सिंह ने बताया कि बीती रात धनौला ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

इस घटना में दविंदर सिंह गाड़ी चला रहा था, जबकि उसका साथी जोध सिंह उसके साथ सवार था। हाईवे पर उनकी गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गई। इन घटनाओं के दौरान जवान जोध सिंह की मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार चालक मौके से फरार है। पुलिस ने इस संबंध में उचित कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंपा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें