Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नांदेड़ में शिवसेना (उबाठा) के नेता के अपहरण मामले की जांच शुरू

December 14, 2024

नांदेड़ में शिवसेना (उबाठा) के नेता के अपहरण मामले की जांच शुरू

मुंबई : महाराष्ट्र के नांदेड़ से शिवसेना (उबाठा) के एक नेता को आठ से नौ लोगों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और कुछ ही समय बाद उन्हें रिहा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना (उबाठा) की नांदेड़ इकाई के प्रमुख गौरव कोटगिरे को शुक्रवार रात यहां से करीब 670 किलोमीटर दूर बाफना इलाके से अगवा कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ गौरव जब अपने गैराज में काम कर रहे थे, तभी कुछ लोग उन्हें एक वाहन में अगवा कर अज्ञत स्थान पर ले गए। कुछ घंटों बाद गौरव को छोड़ दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।’’

आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी
पुलिस के मुताबिक गौरव ने दावा किया है कि आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और उन्हें हथियार दिखाकर धमकाया था। आरोपियों ने कथित तौर पर गौरव से कहा कि वह राजनीति और प्रॉपर्टी सौदों में ज्यादा शामिल न हों और साथ ही दूसरे नेताओं के बारे में बुरा-भला न बोलें। इतवारा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें