Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में मकान का पिलर गिरने से चार बच्चे हुए घायल, एक की मौके पर ही मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल, घायल बच्चे सिविल अस्पताल में उपचाराधीन

December 14, 2024

यमुनानगर में मकान का पिलर गिरने से चार बच्चे हुए घायल, एक की मौके पर ही मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल, घायल बच्चे सिविल अस्पताल में उपचाराधीन

हरियाणा के यमुनानगर में चार बच्चे एक खंडहर मकान के पिलर तले दब गए। मकान खंडहर था, जिसमें चारों बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच मकान का पिलर गिर गया और उसके मलबे में चारों बच्चे दब गए। जिसमें से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य गंभीर रूप से घायल है।

 

बच्चों की उम्र 7 से 8 वर्ष है। सभी बच्चे एक ही परिवार से है। हादसे के दौरान एक बच्चे के सिर में, दूसरे बच्चे के सिर और पैर में चोट आई है, जबकि तीसरे बच्चे के दोनों पैरों टूट गए है। वहीं एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

 

मामला बुढ़िया क्षेत्र का है। जहां के मकान की रेलिंग पर चारों बच्चे खेल रहे थे। मकान की हालत खराब थी। वजन के कारण पिलर गिर गया। मृतक बच्चे की पहचान अमान के रूप में हुई है। वहीं घायल बच्चों की पहचान निवेश, सोमान ओर सूफियान के रूप में हुई है। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल यमुनानगर के रूप में हुई है।

 

जिसके बाद हादसे की सूचना बुढ़िया थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि एक माखन के गिरने से चार बच्चे घायल हुए है। जिनमें से एक की मौत हो गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मकान के पुराने होने के कारण हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें