Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Akasa Air के पायलटों ने अनुचित व्यवहार पर जताई चिंता, एयरलाइन ने नकारे आरोप

December 15, 2024

Akasa Air के पायलटों ने अनुचित व्यवहार पर जताई चिंता, एयरलाइन ने नकारे आरोप
मुंबई: अकासा एयर के पायलटों के एक वर्ग ने एयरलाइन में कथित प्रशिक्षण और सुरक्षा मुद्दों पर चिंता जताई है और नागर विमानन मंत्रलय से हस्तक्षेप की मांग की है। हालांकि, एयरलाइन ने इन आरोपों को झूठा बताया है।
दो साल से अधिक पुरानी अकासा एयर को पहले भी पायलटों की समस्या का सामना करना पड़ा था और इस बार पायलटों के एक वर्ग ने यह भी दावा किया है कि एक दिन के नोटिस पर 84 पायलटों ने इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बयान में कहा, हम इन आरोपों को निराधार और असत्य बताते हुए स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।
न ही ये अकासा पायलटों के विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अकासा एयर ने कहा कि अक्टूबर, 2023 से 324 पायलट एयरलाइन में शामिल हुए हैं और इस अवधि के दौरान, इस कर्मचारी समूह के लिए एक प्रतिशत से भी कम की वार्षिक गिरावट दर्ज की गई है।
नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू को 11 दिसंबर को लिखे पत्र में पायलटों के एक वर्ग ने एयरलाइन की प्रबंधन पद्धतियों, प्रशिक्षण विधियों और सुरक्षा मानकों की स्वतंत्र जांच की मांग की है। आरोपों का खंडन करते हुए अकासा एयर ने बयान में कहा कि उसके मासिक कर्मचारी सव्रेक्षण से पता चलता है कि सभी कर्मचारी समूहों में से पायलटों ने लगातार नौकरी से संतुष्टि के उच्चतम स्तर की रिपोर्ट की है।
इसमें कहा गया,यह समर्पण 2024 के दौरान अकासा एयर के बाहर अवसरों की तलाश करने वाले पायलटों की न्यूनतम संख्या से और अधिक स्पष्ट होता है। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अक्टूबर में चालक दल के प्रशिक्षण में कुछ खामियों के लिए अकासा एयर पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। अकासा एयर के पास 26 विमानों का बेड़ा है और यह पांच विदेशी शहरों सहित 27 गंतव्यों के लिए उड़ान भरता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें