Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत, सात अन्य घायल

December 16, 2024

सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत, सात अन्य घायल

Road Accident : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है तथा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार देर रात डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव गांव के निकट की है जब एक ट्रक ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार दुर्पत प्रजापति (30), सुमित्र बाई (50), मनीषा कुम्भकार (35), सगुन बाई (50), ईमला बाई (55) और जिग्नेश (सात) की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि ये सभी गुरेदा गांव के निवासी थे और डौंडी गांव में नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को मौके के लिए रवाना किया और शवों तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें