Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

संभल में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दाैरान बंद किए चार और प्राचीन कुएं मिले

December 16, 2024

संभल में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दाैरान बंद किए चार और प्राचीन कुएं मिले

यूपी: संभल में शहर के अलग-अलग इलाकों में चार प्राचीन कुएं और मिले हैं। लोगों ने अतिक्रमण कर कुओं का पाट दिया था। पालिका ने कुओं से अतिक्रमण हटवाकर संवारने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल खोदाई करवाई जा रही है। ताकि कुओं को पुराने स्वरूप में लौटाया जा सके। नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि एजेंटी तिराहा, खग्गू सराय के अलावा मोहल्ला कोर्टगर्वी और खग्गू सराय की मस्जिद में बंद कुएं मिले हैं। अभी तक खग्गू सराय, आलम सराय, कोटगर्वी, एजेंटी तिराहा, चमन सराय में मिले कुएं की खोदाई और सफाई कराई जा रही है। इन सभी को पालिका की ओर से संवारा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें