Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Narendra Modi ने श्रीलंका के राष्ट्रपति Dissanayake के साथ वार्ता की

December 17, 2024

PM Narendra Modi ने श्रीलंका के राष्ट्रपति Dissanayake के साथ वार्ता की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ व्यापक वार्ता की। जिसमें रक्षा, व्यापार एवं निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत एवं श्रीलंका के बीच सहयोग को और बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। श्रीलंकाई नेता रविवार को दिल्ली पहुंचे। यह सितंबर में राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली विदेश यात्र है। वार्ता से पहले दिसानायके का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मोदी और दिसानायके के बीच वार्ता से पहले ‘एक्स’ पर लिखा व्यापार, निवेश, विकास और सुरक्षा सहयोग को शामिल करते एक व्यापक एजैंडे पर चर्चा की जाएगी। श्रीलंकाई नेता ने रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें