Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Motors को UPSRTC से 1,297 बस चेसिस का मिला ऑर्डर

December 17, 2024

Tata Motors को UPSRTC से 1,297 बस चेसिस का मिला ऑर्डर

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) से 1,297 बस चेसिस का ऑर्डर मिला है।टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि यह उसे यूपीएसआरटीसी से एक साल में मिला तीसरा ऑर्डर है। इस तरह उसे कुल 3,500 इकाइयों से अधिक का ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर प्रतिस्पर्धी ई-बोली प्रक्रिया के जरिये हासिल किया गया और बस चेसिस की पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों के तहत चरणबद्ध रूप से आपूर्ति की जाएगी। टाटा एलपीओ 1618 डीजल बस चेसिस विशेष रूप से शहरों के भीतर और लंबी दूरी की यात्र के लिए तैयार की गई है।

टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष और वाणिज्यिक यात्री वाहन कारोबार के प्रमुख आनंद एस ने कहा,‘‘यह ऑर्डर इस श्रेणी में अग्रणी परिवहन समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें