Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईडी ने पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाले सट्टेबाजी पोर्टल के खिलाफ छापेमारी की

December 17, 2024

ईडी ने पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाले सट्टेबाजी पोर्टल के खिलाफ छापेमारी की

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि उसने कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाली एक सट्टेबाजी वेबसाइट से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ नए सिरे से छापेमारी की है, जो पुरुषों के टी-20 क्रिकेट विश्व कप मैच के ‘अवैध’ प्रसारण में भी शामिल थी। संघीय एजैंसी ने ‘मैजिकविन’ नामक पोर्टल के खिलाफ मामले में 10-12 दिसंबर के बीच दिल्ली, मुंबई और पुणो में छापेमारी की। धन शोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी का मामला गुजरात में अहमदाबाद पुलिस की साइबर अपराध इकाई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है।

ईडी ने कहा कि छापेमारी के दौरान 30 लाख रुपए मूल्य की बैंक जमा राशि जब्त की गई और साथ ही मामले से संबंधित कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए। एजैंसी के अनुसार, मैजिकविन एक ‘सट्टेबाजी’ वेबसाइट है जिसे गेमिंग पोर्टल के रूप में दिखाया गया है, जिसका ‘वास्तव में स्वामित्व’ पाकिस्तानी नागरिकों के पास है। उसने कहा कि इस वेबसाइट का संचालन ज़्यादातर दुबई में काम करने वाले या बसे भारतीय नागरिकों द्वारा किया जाता है। उसने कहा कि वेबसाइट पर दिखाए जा रहे सट्टेबाजी के खेल मूल रूप से फिलीपीन और अन्य देशों में खेले जाते हैं, जो सट्टेबाजी गतिविधियों की अनुमति देते हैं। ईडी ने दावा किया कि उसकी जांच में पता चला कि खिलाड़ियों/सट्टा लगाने वालों द्वारा बैंक खातों में जमा किए गए पैसे को ‘मुखौटा’ बैंक खातों के माध्यम से ‘डायवर्ट’ किया गया और मालिकों के लाभ वाले हिस्से को क्रिप्टो परिसंपत्तियों में निवेश किया गया, नकद में निकाला गया या हवाला चैनल के माध्यम से दुबई भेजा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें