Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 672 वाहन चालकों के काटे चालान

December 18, 2024

जींद पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 672 वाहन चालकों के काटे चालान

जींद (नरेंद्र ) : जिला पुलिस जींद द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व यातायात को हादसों से बचाने के लिए गलत लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 12 से 17 दिसंबर तक एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत अभी तक कुल 672 वाहनों के चालान काटे गये हैं।

इसमें लाइन चेंज के 75 चालकों के चालान काटे गए। यातायात नियमों की पालना न करके दूसरे की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने अभियान के तहत अभी तक कुल 9 मुकदमे दर्ज किये गए। इनमें लापरवाह चालकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें थाना सदर जींद में कुल 3, उचाना में 1, सदर नरवाना में 1, अलेवा में कुल 4 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

यातायात थाना प्रभारी जींद निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि एसपी राजेश कुमार के मार्गदर्शन में जींद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए भारी वाहनों के लिए लेन ड्राइविंग (बाई लेन) निर्धारित करने व बाई लेन में चलने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करके आवश्यक कारवाई की गई। इसके लिए पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें