Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian REIT Association ने Alok Agarwal को नियुक्त किया अपना नया चेयरमैन

December 18, 2024

Indian REIT Association ने Alok Agarwal को नियुक्त किया अपना नया चेयरमैन

नई दिल्ली: भारतीय रीट एसोसिएशन (आईआरए) ने ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक अग्रवाल को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। आईआरए एक गैर-लाभकारी व्यापार संगठन है जिसकी स्थापना 2023 में की गई थी।

यह भारत के रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) क्षेत्र की वृद्धि और विकास का समर्थन करता है। इसके संस्थापक सदस्यों में ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एम्बेसी ऑफिस पार्क्‍स आरईआईटी, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्‍स आरईआईटी और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट शामिल हैं।

आईआरए ने बयान में कहा,अग्रवाल का रियल एस्टेट क्षेत्र खास तौर पर रीट में व्यापक अनुभव आईआरए के लिए फायदेमंद होगा। उनके मार्गदर्शन में हमारा लक्षय़ उद्योग की वृद्धि को समर्थन देने, निवेशकों के हितों की रक्षा करने तथा उच्च विनियामक मानकों को बनाए रखने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ मिलकर काम करना है।

अपनी नई भूमिका पर अग्रवाल ने कहा कि वह ऐसे समय में चेयरमैन का पद संभाल रहे हैं जब रीट ने भारतीय पूंजी बाजार में पैर जमा लिए हैं और महत्वपूर्ण वृद्धि के लिए तैयार हैं।उन्होंने कहा, मैं उद्योग जगत के लोगों तथा हितधारकों के साथ मिलकर नवाचार को बढ़ावा देने, पारर्दिशता में सुधार लाने और निवेशकों के लिए मूल्य सृजन करने के लिए तत्पर हूं।

ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें