Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

TVS Emerald 575 करोड़ रुपये में Radial IT Park के दूसरे, तीसरे चरण का करेगी अधिग्रहण

December 18, 2024

TVS Emerald 575 करोड़ रुपये में Radial IT Park के दूसरे, तीसरे चरण का करेगी अधिग्रहण
नई दिल्ली: टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली रियल एस्टेट इकाई टीवीएस एमराल्ड लिमिटेड रेडियल (चरण-2) आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड और रेडियल (चरण-3) आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड का कुल 575 करोड़ रुपये में पूर्ण अधिग्रहण करेगी। ये दोनों ही कंपनियां निर्माण और विकास क्षेत्र से जुड़ी हैं।
टीवीएस होल्डिंग्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा,टीवीएस एमराल्ड 234.33 करोड़ रुपये के मूल्य पर 43.59 लाख इक्विटी शेयर और 7.25 लाख अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर का अधिग्रहण करेगी, जो रेडियल (चरण-2) आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड की जारी और चुकता शेयर पूंजी का 100 प्रतिशत होगा।
इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि टीवीएस एमराल्ड 55.07 लाख इक्विटी शेयर और 10 लाख अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर का अधिग्रहण करेगी, जो रेडियल (चरण-3) आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड की जारी और चुकता शेयर पूंजी का 100 प्रतिशत है। सूचना में कहा गया है कि अधिग्रहण की लागत 342 करोड़ रुपये है।
विभिन्न शर्तों को पूरा करने के बाद यह अधिग्रहण 31 दिसंबर, 2024 को या उससे पहले पूरा हो सकता है। कंपनी ने कहा कि अधिग्रहण से टीवीएस एमराल्ड को नए बाजारों तक पहुंच बनाने, बाजार में पैठ बढ़ाने और अपने मौजूदा कारोबार में नई क्षमताएं जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे आमदनी के अवसर बढ़ेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें