Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूल्हे के उड़ गए होश, जब दुल्हन ने मुंह दिखाई में मांग लिया बीयर और गांजा, मामला पहुंचा थाने

December 19, 2024

दूल्हे के उड़ गए होश, जब दुल्हन ने मुंह दिखाई में मांग लिया बीयर और गांजा, मामला पहुंचा थाने

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर के पुराने शहर की एक कॉलोनी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां, सुहागरात पर दुल्हन ने अपनी मुंह दिखाई में बीयर और गांजा की मांग कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आइए जानते है इसे विस्तार से…

दूल्हे के पैरों तले खिसकी जमीन

सुहागरात पर जब दुल्हन ने अपनी मांग जाहिर की, तो दूल्हा हैरान रह गया। उसने तुरंत यह बात अपने परिवार वालों को बताई। परिवार के सदस्यों को यह बात बेहद अजीब लगी और मामला तूल पकड़ लिया।

शराब पीकर पहुंचा दूल्हा, जयमाल से पहले स्टेज के पीछे फूंकने लगा गांजा, दुल्हन ने देखा तो तोड़ दी शादी - UP bride refuses to marry after finding groom drunk smoking marijuana lclk - AajTak

पुलिस तक पहुंचा मामला

जब परिवार में यह विवाद सुलझ नहीं सका, तो दूल्हे के परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंचते ही हंगामा मच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

दुल्हन निकली लुधियाना की

दुल्हन लुधियाना की बताई जा रही है। दुल्हन के परिवार ने इस बात पर जोर दिया कि यदि लड़की ने अपने पति से कोई मांग की है, तो यह पति-पत्नी के बीच की बात है और इसमें परिवार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

दूल्हे ने दुल्हन पर थर्ड जेंडर का आरोप भी लगाया

दूल्हे ने न केवल बीयर और गांजा मांगने की बात कही, बल्कि यह भी आरोप लगाया कि दुल्हन थर्ड जेंडर है।

मामला समाज में चर्चा का विषय बना

इस घटना के बारे में जानकर आसपास के लोग भी थाने पहुंच गए। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें