Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना लाइसेंस और बिना डिग्री के चलाए जा रहे क्लीनिक पर मारा छापा

December 19, 2024

बिना लाइसेंस और बिना डिग्री के चलाए जा रहे क्लीनिक पर मारा छापा

यमुनानगर(ओमपाहवा) : जगाधरी वर्कशॉप के फर्कपुर में उडन दस्ते व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अवैध रूप से बिना लाइसेंस और बिना डिग्री के चलाए जा रहे क्लीनिक पर छापा मारा। संचालक डॉक्टर कोई भी डिग्री या लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है। अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर विपिन गोंदवाल ने बताया कि अवैध रूप नशीली दवाएं बेचने की गुप्त सूचना के आधार पर आज फर्कपुर में बत्ता हैल्थ क्लिनिक पर मुख्यमंत्री उड दस्ते और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। जिसमें क्लिनिक संचालक बिना डिग्री और लाइसेंस के अपना क्लिनिक चला रहा था।

क्लिनिक पर लगे मरीज के इलाज के लिए लगे हुए बेड भी मिलें। डॉक्टर के पास से जो आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाइयां मिली है उनका भी कोई स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं मिला। फर्कपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि क्लिनिक संचालक डॉक्टर अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई जारी रही।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें