Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kia ने लॉन्च की Syros, टाटा टियागो को मिलेगी कड़ी टक्कर

December 19, 2024

Kia ने लॉन्च की Syros, टाटा टियागो को मिलेगी कड़ी टक्कर

Kia Launches Syros : किया इंडिया ने अपनी नई एसयूवी सिरॉस का वर्ल्ड प्रीमियर किया है। यह एसयूवी अपने बोल्ड डिज़ाइन, स्मार्ट कनेक्टिविटी और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ बाजार में पेश की गई है। सेगमेंट में पहली बार स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, 76.2 सेमी (30”) ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे अनोखा बनाते हैं।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

20 हाई स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी इसे सुरक्षित बनाते हैं।

डिज़ाइन और परफॉर्मेंस

किया सिरॉस को किया की “ऑपोजिट यूनाइटेड” फिलॉसफी के तहत डिजाइन किया गया है। सिग्नेचर डिजिटल टाइगर फेस और स्टारमैप एलईडी लाइटिंग इसके बोल्ड लुक को उभारते हैं। स्मार्टस्ट्रीम 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प इसे परफॉर्मेंस के मामले में दमदार बनाते हैं।

कीमत और वेरिएंट्स

सिरॉस छह ट्रिम्स – HTK, HTK (O), HTK+, HTX, HTX+, और HTX+(O) में उपलब्ध होगी। किया इंडिया के एमडी ग्वांगगु ली ने इसे “डिजाइन, टेक्नोलॉजी और ग्राहक-केंद्रितता का प्रतीक” बताया।

किया सिरॉस की सीधी टक्कर टाटा टियागो जैसी गाड़ियों से होगी। शानदार फीचर्स और सुरक्षा के साथ, यह भारतीय ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम विकल्प के रूप में उभरेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें