Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Home Minister Amit Shah शनिवार को अगरतला में NEC की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

December 19, 2024

Home Minister Amit Shah शनिवार को अगरतला में NEC की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

अगरतला : Home Minister Amit Shah शनिवार को यहां पूवरेत्तर परिषद (एनईसी) के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बैठक में पूवरेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, आठों पूवरेत्तर राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। पश्चिमी त्रिपुरा के जिला मजिस्ट्रेट विशाल कुमार ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एनईसी के 72वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे।’’ उन्होंने बताया कि एनईसी की पूर्ण बैठक के अलावा शाह वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, डिजिटल समावेशन आदि की समीक्षा के लिए बैंकरों के साथ भी एक बैठक करेंगे। सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के निदेशक बिम्बिसार भट्टाचार्य ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शाह रविवार को ब्रुहापारा में ब्रू (रियांग) शिविरों का भी दौरा करेंगे और धलाई जिले के मसूराईपारा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जुलाई 2018 में ब्रू बस्ती समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद यह पहली बार है जब केंद्रीय गृह मंत्री जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए इन शिविरों का दौरा करेंगे।

पुनर्वास के लिए 661 करोड़ रुपये का किया था विशेष पैकेज घोषित
इस समझौते के तहत ब्रू जनजाति से जुड़े 5,407 परिवारों के 32,876 लोगों को पूवरेत्तर राज्य के 19 स्थानों पर बसाया गया है। केंद्र ने उनके पुनर्वास के लिए 661 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज घोषित किया था। शाह राज्य से रवाना होने से पहले रविवार को रवींद्र सतर्बिषकी भवन में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर राजधानी के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे और एनईसी के पूर्ण सत्र के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अगरतला और उसके आसपास के इलाकों में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के करीब 2,000 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के करीब 100 जवानों को तैनात किया गया है साथ ही बीएसएफ से भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी रखने का अनुरोध किया गया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें