Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Arunachal में सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र ने 398 करोड़ रुपये आवंटित किए

December 19, 2024

Arunachal में सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र ने 398 करोड़ रुपये आवंटित किए

ईटानगर : केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए Arunachal Pradesh में 19 सड़क विकास परियोजनाओं के वास्ते 398 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत इन परियोजनाओं का उद्देश्य पूवरेत्तर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में आखिरी छोर तक सड़क संपर्क सुविधा में सुधार करना, निर्बाध पहुंच की सुविधा प्रदान करना और दूरदराज के क्षेत्रों में सामाजिक-आíथक विकास को बढ़ावा देना है। केंद्रीय मंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘यह निवेश दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने और पूवरेत्तर क्षेत्र में आजीविका में सुधार करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

’’गडकरी ने यह भी बताया कि पूवरेत्तर में 3,856 किलोमीटर लंबी और 81,540 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 190 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी परियोजनाओं को सितंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस पहल को परिवर्तनकारी बताते हुए बजट आवंटन के लिए गडकरी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें