Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

संसद में बवाल पर कंगना का तीखा हमला… क्रूरता और झूठ की राजनीति कर रही है कांग्रेस

December 19, 2024

संसद में बवाल पर कंगना का तीखा हमला… क्रूरता और झूठ की राजनीति कर रही है कांग्रेस

नई दिल्ली : संसद में हुए इस हंगामे के बाद से राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है। दोनों ही दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। बीजेपी पार्टी की तरफ से अनुराग ठाकुर, हेमांग जोशी और बांसुरी स्वराज संसद मार्ग थाने पहुंचे है। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी ने उनके दो सांसदों, प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत, को धक्का दिया, जिसके कारण उन्हें चोटें आईं। इसके बाद दोनों सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ FIR

बीजेपी द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद कांग्रेस भी चुप नहीं बैठी। कांग्रेस ने भी बीजेपी के नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, और इस मामले को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सांसदों ने जानबूझकर हंगामा किया और नियमों का उल्लंघन किया। हालांकि राहुल गांधी ने इस बात को खारिज करते हुए बोला कि भाजपा अडानी मामले से ध्यान भटकाने के लिए अन्य मुद्दों को उछाल रही है। राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा ने संसद में अडानी विवाद पर चर्चा रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया और इसे दबाने की कोशिश की।

BJP ने कांग्रेस पर हमला बोला 

वहीं अब भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर सीधा हमला किया है। उन्होंने संसद में हुई धक्का-मुक्की की घटना को “शर्मनाक” बताया और इसे कांग्रेस की कथित “हिंसा और क्रूरता” का उदाहरण कहा। कंगना रनौत ने कहा कि घटना में भाजपा के सांसद को चोटें आईं, जिसके कारण उन्हें टांके लगवाने पड़े और खून भी बहा। कंगना ने कांग्रेस पर अंबेडकर और संविधान को लेकर “झूठ” फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का यह व्यवहार लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संसद की गरिमा के खिलाफ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें