Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर को जल्द ही आतंक से मिलेगी मुक्ति: अमित शाह

December 19, 2024

जम्मू-कश्मीर को जल्द ही आतंक से मिलेगी मुक्ति: अमित शाह

नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यहां जम्‍मू कश्‍मीर पर उच्‍च स्‍तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि आतंक के खिलाफ ‘जीरो टालरेंस’ नीति के तहत जल्द ही केन्द्र शासित प्रदेश को आतंकवाद मुक्त करने के लक्ष्य को हासिल कर लिया जायेगा।

गृह मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, निदेशक (आईबी), रॉ प्रमुख, सेनाध्यक्ष, जीओसी-इन-सी (उत्तरी कमान), डीजीएमओ, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा , “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत, हम जल्द से जल्द ‘आतंक मुक्त जम्मू और कश्मीर’ के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और इसके लिये सभी संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार, सभी सुरक्षाबलों के एकजुट प्रयासों के साथ जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद पर संपूर्ण वर्चस्व स्थापित करने के प्रति कटिबद्ध है।”

शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी से पता चलता है कि उनका देश के लोकतंत्र पर पूरा विश्वास है। गृह मंत्री ने आतंकवाद की घटनाओं, घुसपैठ और आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती में उल्लेखनीय गिरावट के लिये सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का इको-सिस्टम लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए समन्वित तरीके से काम जारी रखने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें