Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग में 2024 एसआरपीसी मंच संपन्न

December 20, 2024

पेइचिंग में 2024 एसआरपीसी मंच संपन्न

2024 SRPC Forum Concluded : 19 दिसंबर को, सार्वजनिक शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया पर 2024 पेइचिंग फोरम (एसआरपीसी मंच) चीन की राजधानी पेइचिंग में संपन्न हुआ, इस दो दिवसीय मंच में फलदायी उपलब्धियां प्राप्त हुईं। समापन समारोह में, चीन का पेइचिंग, स्पेन का मैड्रिड और कोस्टा रिका का सैन जोस, तीनों शहरों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से “शहरी शासन के आधुनिकीकरण पर पेइचिंग घोषणा-पत्र (2024)” जारी किया, और नौ पहलुओं में एक पहल प्रस्तावित की, जिसमें “शहर को बेहतर बनाने के लिए जन-केंद्रित होने का पालन करना, शहर को अधिक संवेदनशील बनाने के लिए मांग-संचालित शासन करना, शहर को और अधिक खुला बनाने के लिए आदान-प्रदान और आपसी सीख को मजबूत करना” आदि शामिल हैं। इसके अलावा, “शिकायतों के बाद तत्काल कार्रवाई की मेरी कहानी” और “शहरी शासन के आधुनिकीकरण पर युवा संवाद” जैसे विषयों पर संवाद आयोजित किए गए। 

पिछले दो दिनों में, मंच के दौरान एक मुख्य मंच, कई समानांतर मंच, सहायक प्रदर्शनियाँ आदि आयोजित कीं गईं। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, विश्व शहरों, देश में अन्य प्रांतों और शहरों के 3,100 से अधिक लोगों, देसी-विदेशी विशेषज्ञों और विद्वानों ने मौजूदा मंच में भाग लिया। इस दौरान, चीनी और विदेशी अतिथियों ने 12345 हॉटलाइन केंद्र की यात्रा की और शहर का दौरा और निरीक्षण किया। मंच में शहरी शासन के नवीन विकास के सफल अभ्यास को साझा करने और बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान परिणामों की एक श्रृंखला जारी की गई।

एसआरपीसी सम्बंधित वृत्तचित्र फिल्म आम लोगों की कहानी और नागरिकों के दृष्टिकोण से शिकायतों को तुरंत निपटाने की पेइचिंग की सुधार प्रथा की कहानी बताती है। देश और विदेश के कई मुख्यधारा मीडिया ने विभिन्न कोणों से मंच पर रिपोर्ट की। मंच में आदान-प्रदान, संवाद, निरीक्षण, इंटरैक्टिव अनुभवों आदि रूपों के माध्यम से, आधुनिक शहरी निर्माण और शासन व्यवस्था पर व्यापक सहमति बनी है। बता दें कि मौजूदा एसआरपीसी मंच 18 से 19 दिसंबर तक पेइचिंग में आयोजित किया गया, जिसका विषय “जन-केंद्रित शहरी शासन का आधुनिकीकरण” है। यह मंच हर दो साल में आयोजित किया जाता है, जो दुनिया को “चीन के शासन” की कहानी सुनाता है, और यह पेइचिंग के महत्वपूर्ण खुले संचार प्लेटफार्मों में से एक बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें