Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा की सिंचाई मंत्री ने राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण से मावी बैराज के निर्माण का किया अनुरोध

December 21, 2024

हरियाणा की सिंचाई मंत्री ने राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण से मावी बैराज के निर्माण का किया अनुरोध

चंडीगढ़ : हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण से पानीपत के पास मावी बैराज का निर्माण करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस बैराज से राजस्थान को पानी की उपलब्धता हथनीकुंड बैराज से भी ज्यादा करवाई जा सकती है। इससे हरियाणा को भी अतिरिक्त पानी मिल सकेगा।

श्रुति चौधरी ने यह मांग केन्द्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी की अध्यक्षता में वीसी से हुई 38वीं वार्षिक अंतर्राज्यीय नदी जोड़ बैठक में की। सिंचाई मंत्री ने बताया कि यमुना नदी हरियाणा से होकर बहती है और यहां पानी संग्रहण की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में यह पानी व्यर्थ बहकर यमुना नदी से बंगाल की खड़ी में चला जाता है। इस लिंक के बनने से हरियाणा को अतिरिक्त पानी मिलेगा। जिससे प्रदेश में सिंचाई के साथ-साथ पीने के लिए भी पर्याप्त मात्र में पानी मिल सकेगा।

हरियाणा की तरफ से नदी जोड़ के एक महत्वपूर्ण बिंदु पर उन्होंने राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण को अवगत करवाया कि शारदा नदी का बहाव नेपाल से होने के कारण शारदा यमुना इन्टरलिंकिंग पर नेपाल सरकार की सहमति में देरी होने से यह मामला काफी समय से लंबित है। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें