Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में पुलिस स्टेशन के बहार एक और धमाका, हफ्ते में दूसरा

December 21, 2024

पंजाब में पुलिस स्टेशन के बहार एक और धमाका, हफ्ते में दूसरा

Police Station in Punjab : पंजाब के गुरदासपुर जिले में वडाला बांगर पुलिस चौकी के बाहर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने से इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पिछले सात दिन में यह तीसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 17 दिसंबर को अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में धमाका हुआ था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

अधिकारियों के अनुसार, गुरदासपुर में यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने विस्फोट जैसी आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हालांकि कहा कि घटनास्थल पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे यह संकेत मिले कि विस्फोट हुआ था।

गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दयामा हरीश कुमार, ओम प्रकाश और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जुगराज सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

कुमार ने कहा, ‘‘कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद नियंत्रण कक्षा को भी सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।’’ उन्होंने कहा, ऐसी सूचना मिली थी कि कुछ आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और पास में एक ईंट पड़ी थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

यह घटनाक्रम गुरदासपुर में बख्शीवाल पुलिस चौकी के बाहर हुए संदिग्ध विस्फोट के दो दिन बाद हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक असत्यापित ‘पोस्ट’ में आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान जिन्दाबाद फोर्स’ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें