Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

परीक्षाएं न हो इसलिए छात्रों ने दे डाली बम की धमकी, दिल्ली के तीन स्कूलों को बम की धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा 

December 22, 2024

परीक्षाएं न हो इसलिए छात्रों ने दे डाली बम की धमकी, दिल्ली के तीन स्कूलों को बम की धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा 
Delhi School Bomb Threat : दिल्ली पुलिस ने पाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम तीन स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल उनके खुद के छात्रों द्वारा ही भेजे गए थे। बम की धमकी प्राप्त करने वाले कई स्कूलों में से एक वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल भी है।
इसलिए भेजे धमकी भरे ईमेल-
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह ईमेल स्कूल में नामांकित दो छात्रों द्वारा भेजा गया था, क्योंकि वे चाहते थे कि परीक्षाएं स्थगित कर दी जाएं। अधिकारी ने बताया कि दोनों छात्रों ने बताया कि उन्हें यह विचार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की पिछली घटनाओं से मिला था।
पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा-
उनके माता-पिता को चेतावनी दिए जाने के बाद उन्हें जाने दिया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, रोहिणी और पश्चिम विहार स्थित दो और स्कूलों को उनके छात्रों द्वारा धमकी भरे ईमेल भेजे गए। कारण एक ही था – छात्र चाहते थे कि स्कूल बंद हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें