Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में प्रेमी संग फरार पत्नी, पति को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में बेरहमी से पीटा, पीट–पीटकर मारा, फिर पत्थरों के नीचे छुपाया अधजला शव

December 22, 2024

फरीदाबाद में प्रेमी संग फरार पत्नी, पति को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में बेरहमी से पीटा, पीट–पीटकर मारा, फिर पत्थरों के नीचे छुपाया अधजला शव

हरियाणा के फरीदाबाद में पत्नी के प्रेमी ने पति को नशे की हालत में पीट–पीटकर मार डाला। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को पत्थरों के बीच छुपा कर फरार हो गया। मामला धोज इलाके का है।

घटना को अंजाम देने के बाद महिला अपने 2 बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दूसरी तरफ पुलिस को व्यक्ति की गुमशुदगी की शिकायत मिली। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को अधजली हालत में बरामद कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच–पड़ताल की जा रही है।

धोज निवासी तय्यब और उसकी पत्नी अनिशा की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। इस शादी से उनके 2 बच्चे भी थे। लेकिन वह अनिशा अपने मायके पाखल के ही रहती थी। जहां उसके अवैध संबंध वहां रहने वाले युवक रवि से बन गए। जब तय्यब को मामले की जानकारी हुईं तो वह अनिशा को वापस धोज लेकर आने लगा। जिस पर अनिशा नहीं मानी।

उसके बाद वह अकेली अपने मायके में रहने लगी। कुछ समय ऐसा ही चलने के बाद बीते सोमवार को रवि ने तय्यब को पाखल टोल के पास बुलाया। जहां रवि और उसके 2 अन्य साथी भी मौजूद थे। टोल पहुंचकर सभी ने शराब पी। लेकिन जब तय्यब नशे में धुत्त हो गया। तो उसे पीट–पीटकर मार डाला।

हत्या के बाद शव को पहाड़ों पर लेजाकर पत्थरों के नीचे छिपा दिया। जिसके 6 दिन बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। तय्यब के भाई ने उसके अपहरण की शिकायत नामजद आरोपी रवि के खिलाफ थाने जाकर दर्ज करवा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कार्रवाई के तहत शव को बरामद कर लिया।

हालांकि आरोपी अनिशा और उसका प्रेमी रवि साथी जिन्होंने हत्या में साथ दिया था। अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें