Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Champions Trophy 2025: आईसीसी का बड़ा ऐलान, दुबई में खेलेगी टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले

December 22, 2024

Champions Trophy 2025: आईसीसी का बड़ा ऐलान, दुबई में खेलेगी टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले

India’s Venue in Champions Trophy: नए साल में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेली जानी है। फरवरी-मार्च में इसका आयोजन होना है। वहीं, यह बात पहले ही तय हो गई है कि भारत अपने मुकाबले हायब्रिड वेन्यू पर खेलेगा। इस बीच अब भारत के मुकाबलों का वेन्यू भी तय हो गया है। आईसीसी के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैच दुबई में खेले जाएंगे।

रविवार को जारी PTI की एक रिपोर्ट में मुताबिक, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। अगर टीम इंडिया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल तक जगह बनाने में कामयाब रहती है तो वो मुकाबले में दुबई में ही खेले जाएंगे। 

इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के हायब्रिड मॉडल को लेकर काफी विवाद चला। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मांग थी कि टीम इंडिया सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जाएगी। वहीं, कुछ समय तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही कराने पर अड़ा रहा। आखिरकार भारत की मांग के आगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झुकना पड़ा। हालांकि पीसीबी ने भी भारत में खेलने से इनकार कर दिया। इसके चलते 2027 तक सभी आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी, उसके सभी मुकाबले हायब्रिड मॉडल पर यानी श्रीलंका में खेले जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी शेड्यूल का ऐलान बाकी
आईसीसी ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन ही इसका ऐलान किया जाएगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर होगी। आपको बता दें कि पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता पाकिस्तान बना था।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें