Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना: स्कैन के बाद ट्रेन में लोड होगा माल, ग्राहकों को देने पड़ेंगे 10 रुपए प्रति नग

December 23, 2024

लुधियाना: स्कैन के बाद ट्रेन में लोड होगा माल, ग्राहकों को देने पड़ेंगे 10 रुपए प्रति नग

लुधियाना (आशुतोष) : लुधियाना रेलवे पार्सल बुकिंग के जरिए भेजे जाने वाला माल स्कैनिंग के बाद ही ट्रेन में लोड हो सकेगा। ट्रेन के जरिए माल भेजने वाले कारोबारियों या व्यापारियों को ही इसके लिए प्रति पार्सल 10 रुपए चुकाने होंगे। रेलवे अधिकारियों ने स्कैनर लगाने के लिए जगह चिनिहत कर प्लान मंडल अधिकारियों को भेज दिया है। एक महीने के भीतर माल गोदाम में स्कैनर लगने की उम्मीद है।

बता दें कि इससे पहले भी विभाग ने इसके लिए टैंडर अलॉट हुआ था लेकिन बाद में किसी कारणों से यह टैंडर रद्द हो गया था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब दोबारा विभाग की तरफ से इसके लिए टैंडर निकाला गया था। लुधियाना के अलावा श्री माता वैष्णो देवी, जालंधर छावनी, जालंधर शहर, पठानकोट कैंट, अमृतसर आदि स्टेशनों के पार्सल विभाग में एक्सस्कैनिंग मशीन लगाने के लिए टैंडर आमंत्रित किया गया था।

21 नवंबर 2024 को टैंडर निकाला गया। टैंडर अलॉट होने के बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को स्कैनर मशीन लगाने के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए लिखा गया। इसके बाद कमर्शियल विभाग के अधिकारियों ने माल गोदाम में स्कैनर उपलब्ध करवाने के लिए जगह चिन्हित की और प्लान मंडल के अधिकारियों को भेज दिया।

टैंडर के बाद कांट्रैक्टर को अपने खर्चे पर मशीन लगानी होगी और स्टाफ रखना होगा। इसके बाद कांट्रैक्टर को प्रति पार्सल स्कैनिंग 10 रुपए मिलेंगे, जो बुक करवाने वाला कारोबारी या व्यापारी ही देगा। अधिकारियों का कहना है कि छोटे पार्सल पर भी 5 रुपए स्कैनिंग का रेट तय हो सकता है। लुधियाना के पार्सल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक महीने के भीतर स्कैनिंग मशीन लगवा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें