
मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की आने वाली फिल्म ‘देवा’ ने अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियाँ बटोरी हैं। फिल्म के मेकर्स दर्शकों को लगातार दिलचस्प अपडेट्स के साथ जोड़कर रख रहे हैं, और फिल्म के लीड एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी एक जबरदस्त तस्वीर शेयर की है, जिससे एक्साइटमेंट बढ़ना लाजमी है।
शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका गुस्सा और आक्रोश साफ नजर आ रहा है। फिल्म को लेकर एक्सविटमेंट और बढ़ाते हुए उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है: “लोडिंग 💣”
View this post on Instagram
इस फिल्म के साथ शाहिद कपूर करीब एक साल बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में, अब उन्हें बिल्कुल नए अवतार में देखने की बेसब्री और भी बढ़ गई है।
जाने माने मलयालम फिल्म डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज द्वारा डायरेक्टेड और ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा प्रोड्यूस फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होने वाली है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!
मेष: दिन शुभ रहेगा...